बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है।
भाजपा 186 और टीएमसी 82 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीट जीत गई है, 5 सीट टीएमसी के खाते में आई है।
भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा कैंडीडेट सुवेंदु अधिकारी से करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दोनों काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं, बाहर भारी फोर्स तैनात है।
