भाटापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में डॉ. विरेंद्र साहू की नियुक्ति होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. विरेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) रहे डॉ. सियाराम साहू के पुत्र हैं। वे पूर्व में कवर्धा (कबीरधाम) जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तथा भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
“युवा तुर्क” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. विरेंद्र साहू ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान भी भाजपा का झंडा बुलंद रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। वे कवर्धा जनपद पंचायत में दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं तथा कांग्रेस शासनकाल में विभिन्न समसामयिक मुद्दों को लेकर हुए आंदोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
इसके साथ ही डॉ. साहू जिले के एक प्रगतिशील किसान के रूप में भी जाने जाते हैं। वर्तमान में वे कवर्धा जनपद पंचायत में सभापति के रूप में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर नगर के रवि साहू, अंकित साहू, वेदराम वर्मा, राहुल लहरे (पलारी), कमल साहू (पवनी), संजय चतुर्वेदी (सारागांव) सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
