रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने 268 मतों से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आते ही पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।
महासचिव पद पर गौरव शर्मा ने 194 मतों के साथ विजय हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप साहू 123 मतों से विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यादव ने 199 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
संयुक्त सचिव पद के लिए भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू विजयी रहे। भूपेश जांगड़े को 149 मत मिले, वहीं निवेदिता साहू ने 154 मतों के साथ सफलता हासिल की।
Read Also- IPL 2026 में बड़ा बदलाव: RCB बेंगलुरु छोड़कर नवी मुंबई-रायपुर में खेलेगी होम मैच
इस बार के चुनाव में कुल 787 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत को लेकर भी पत्रकारों में संतोष देखा गया। परिणाम घोषित होने के बाद प्रेस क्लब परिसर में बाजे-गाजे और पटाखों के साथ विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
