रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइन इलाके में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 55 वर्षीय चूड़ी विक्रेता अब्दुल सज्जाद अंसारी ने पड़ोस में रहने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने पिछले 5 दिनों से मासूम को डरा-धमकाकर उसे अपनी दरिंदगी का निशाना बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
दर्द जब बर्दाश्त से बाहर हुआ, तब फूटा ‘खौफ का घड़ा’
घटना का खुलासा बीते रविवार की सुबह हुआ। 12 जनवरी को मासूम बच्ची शारीरिक पीड़ा के कारण जमीन पर लेटकर तड़प रही थी। जब बच्ची की चाची उसे नहलाने ले गई, तो उसकी स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों के पूछने पर मासूम फूट-फूट कर रोने लगी और बताया कि वह ‘चूड़ी वाले अंकल’ मुझे रोज अपने घर ले जाता था और कपड़े उतारकर गंदा काम करता था।
Read Also- रायपुर में होने वाले टी-20 मुकाबले में नहीं होगी कोई चूक, CSCS ने झोंकी पूरी ताकत
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी मोहल्ले में ही अपनी दुकान चलाता है। 7 से 11 जनवरी के बीच आरोपी बच्ची को अपनी दुकान पर मिलने वाली चॉकलेट और नड्डा-मुर्रा का लालच देकर एकांत में ले जाता रहा। आरोपी ने मासूम की मजबूरी और उसके भोलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ गंदा काम किया।
बजरंग दल ने की फांसी की मांग
वारदात की खबर फैलते ही राजधानी के सिविल लाइन इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी देने की मांग की है।
