रायपुर। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर तीन प्रतिशत कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बीच शुक्रवार को उनका दिल्ली रवाना होना चर्चाओं का विषय बन गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राज्य की सीमाओं को पार कर दिल्ली तक चर्चा में आ चुका है।
आरोप है कि अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी अपने निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से पुराने और पूर्ण हो चुके कार्यों पर भी वेंडरों से तीन प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कमीशन नहीं देने पर कार्यों की जांच, नोटिस भेजने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकियाँ दी जा रही हैं। इससे ठेकेदारों में असंतोष व्याप्त है। इन वेंडरों ने अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचाई है। उनका कहना है कि वे विभागीय टेंडर प्रक्रिया के तहत सोलर सिस्टम स्थापित करते हैं, लेकिन अब बिना कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। एसोसिएशन का कहना है कि शिकायत गुमनाम है, इसमें किसी तरह का ठोस प्रमाण या शिकायतकर्ता की पहचान नहीं है। उन्होंने इसे अध्यक्ष के विरुद्ध रची गई साजिश करार दिया और उनका समर्थन किया। भूपेंद्र सवन्नी की दिल्ली यात्रा को लेकर अटकलें तेज हैं, हालांकि अभी तक इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें इस मामले की जांच और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशनखोरी का आरोप, दिल्ली दौरे से चर्चाओं का बाजार गर्म
Related Posts
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
