जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती जारी है। शिवरीनारायण पुलिस ने दो आरोपियों को 27 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नारायणपुर मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की टीम ने वार्ड नं. 1 निवासी मिथलेश सारथी के पास से 20 लीटर और सत्यनारायण उर्फ रानू के पास से 7 लीटर अवैध शराब बरामद की।
पुलिस टीम में सउनि कपिल साहू, प्रआर तारिकेश पांडेय, मआर मोनिका जोगी, सैनिक राधेश्याम कश्यप और जयप्रसाद कठौतिया की अहम भूमिका रही।
