जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा व धाराशिव गांव के प्रभारी पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बाल मुकुंद राठौर है।
कुल्हाड़ी से वार, कैमरे में कैद, महिला पर जानलेवा हमला
शिकायतकर्ता को डेढ़ साल से घुमा रहा था पटवारी
जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र कुमार राठौर, निवासी पुरानी बस्ती, जांजगीर, की पुश्तैनी 4 एकड़ से अधिक जमीन पुटपुरा गांव में स्थित है। सत्येंद्र ने अपनी बहनों के हक से त्यागपत्र लेकर खाता अपने नाम दर्ज कराने के लिए पिछले डेढ़ साल से पटवारी कार्यालय के चक्कर काटे। लेकिन पटवारी बाल मुकुंद राठौर लगातार बहानेबाज़ी करता रहा और अंत में काम के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
ACB ने रचा जाल, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
पटवारी के रवैये से तंग आकर सत्येंद्र ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाया।
आज दोपहर 12 बजे, सत्येंद्र पटवारी कार्यालय पहुंचा और जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से तैनात ACB टीम ने रेड डाल दी। पटवारी के पास से केमिकल लगे नोट बरामद हुए हैं, जिससे उसकी गिरफ्तारी पक्की हो गई।
जनता में आक्रोश, प्रशासन सख्त
इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आम नागरिकों से खाता-किसान जैसी बुनियादी जरूरतों पर भी रिश्वत वसूली की प्रवृत्ति थम नहीं रही। वहीं, ACB की टीम का कहना है कि आगे भी भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
