रायपुर। राजधानी से लगे मंदिर हसौद इलाके में देर रात एक दुस्साहसिक वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। उमरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान युवकों ने चाकू से हमला कर एक कर्मचारी की हत्या कर दी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
डिजिटल पहचान को मिलेगी सुरक्षा, मृत आधार धारकों के नंबर होंगे निष्क्रिय
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और लूटपाट के दौरान दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इनमें से एक कर्मचारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। लुटेरों ने कितनी रकम लूटी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस ने नाकेबंदी कर दी और चारों ओर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्यारों की तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिन्हें आधार बनाकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है।
