कवर्धा। कबीरधाम पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 13 जुलाई 2025 को ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा जब्त करने के मामले में तीसरे आरोपी को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अमरकंटक में बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगी 5 एकड़ भूमि, आबंटन की प्रक्रिया शुरू
गिरफ्तार आरोपी दतात्रेय मिश्रा उर्फ दत्ता मिश्रा (42 वर्ष) उड़ीसा के अंगुल जिले के देऊली गांव का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वही इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर है। उसने गांजे की खेप उड़ीसा से राजस्थान भेजने की साजिश रची थी।
ANTF द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड मांगी गई है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी उजागर की जा सके।
पुलिस ने प्रकरण में अब एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 (आपराधिक षड्यंत्र) भी जोड़ दी है और रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ कर पूरे अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह की कड़ियाँ जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
