सक्ती। श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का आज नगर में भव्य आयोजन होने जा रहा है । रथ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के अलावा भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा जी, पं.रामकृष्ण दास शास्त्री जी, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य शालू पहवा जी, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर चौबे जी गौ सेवा समिति से मयंक ठाकुर जी नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.डी.डी. मिश्रा जी चंद्रपुर पदयात्रा समिति से श्याम अग्रवाल जी वार्ड नंबर 11 के पार्षद श्रीमती उर्मिला कश्यप जी गायत्री परिवार से प्रेमचंद श्रीवास्तव जी वार्ड नंबर 12 के पार्षद श्रीमती विजिया देवांगन जी माधव मेडिकेयर के चिकित्सक डॉ. ऋषि अग्रवाल जी अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे वहीं रथ यात्रा के आगमन पर श्री सत्य साई सेवा समिति के 151 महिलाओं द्वारा रथ में सवार भगवान श्री सत्य साई बाबा जी का स्वागत पूजा एवं दर्शन उपरांत महामंगल आरती की जाएगी।
शैक्षिक नवाचार में उत्कृष्ट योगदान पर ज्योति सराफ को मिला ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान के उपरांत श्री सत्य साई सेवा समिति सक्ती द्वारा नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया है जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए साई मंगल भवन में संपन्न होगा वही शोभा यात्रा के उपरांत संगठन द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्य के विद्या ज्योति प्रभारी अमित शर्मा ने बतलाया कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है।
यह यात्रा मात्र एक भौतिक प्रयास नहीं है, यह एक लम्बी साहसिक यात्रा- एक पवित्र साहसिक यात्रा जो हमारे देश के राज्य से राज्य तक, जिले से जिले तक और हृदय से हृदय तक, धर्म, जाति, पंथ की सीमा से बाहर जाकर और भगवान श्री सत्य साई बाबा द्वारा सिखायी गई मानव के भातृत्वऔर ईश्वर के पितृत्व के सार्वभौमिक सत्य को जागृत कर रही है। यह एक यात्रा है जो दैदीप्यमान कांति से दैवीय प्रेम को मूर्तरूप देती है जो मानवता की एकता के लिये शक्ति का एकमात्र शीघ्र प्रभाव है।
देश के एक छोर से दूसरे छोर तक जाकर श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी प्रेम की अमृतवृष्टि करेगी, हृदय और मन का रूपान्तरण कर, निःस्वार्थ कार्यों में भागीदारी को प्रोत्साहित कर करूणा और एकता का पोषण करेगी और भगवान श्री सत्य साई बाबा द्वारा सिखाये गये आदर्शों को प्रतिबिम्बित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सनातन मूल्यों का आव्हान् करेगी। यह यात्रा आध्यात्मिक प्रतिबिम्बों को चिन्गारी देकर व्यक्तियों को वैश्विक आधार पर शान्ति और सेवा के लिये प्रोत्साहित करेगी, हमें ईश्वर से प्रेम के बंधन और सर्वत्र प्रेम व दैवत्व का स्मरण करायेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम नगर के सभी जनों से अपील करते हैं कि वह इस पावन प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का दर्शन कर भगवान बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
