जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसतरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे तालाब में नहाने गए थे।
क्रूगर पार्क में दिखा अजब नजारा : इंसानों की तरह दो पैरों पर खड़ा हुआ तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कहा – ओह माय गॉड!
जानकारी के अनुसार, मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते थे। इनमें से एक भाई और बहन भी हैं। सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है।
बस्तर में शांति बहाली की दिशा में बड़ी पहल, सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से बच्चों की मौत की पूरी जांच कराने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
