रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सूची में 5 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 11 प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षक शामिल हैं।
तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरत और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थानों में पुलिस बल की तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।
अलग-अलग थानों में बदली जिम्मेदारी
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, 27 पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जगह भेजा गया है। इनमें एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को आदेश के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिए आदेश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/05/cg-police-transfer-2026-10-05-17-35-06.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/05/cg-police-transfer-2026-10-05-17-34-17.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/05/cg-police-transfer-2026-10-05-17-34-46.jpg)
