पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर शुभेंदु अधिकारी और मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने निशाना साधा है. नंदीग्राम में 2021 के चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी की पैर की चोट पर फिर विवाद तेज हो गया है. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि 2021 में चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने पैर टूटने का नाटक किया था. इस पूरे मामले की CID जांच करेगी.
नंदीग्राम में 2021 के चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी की पैर की चोट पर फिर विवाद तेज हो गया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ‘नो फ्रैक्चर’ रिपोर्ट दिखाई और CID जांच की बात कही. वहीं, अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जानी चाहिए.
CM शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि बंगाल सरकार 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के नंदीग्राम में पैर में लगी चोट के कथित झूठे दावों की नए सिरे से जांच करेगी. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने 2021 में नंदीग्राम में अपने पैर में फ्रैक्चर होने को लेकर झूठ बोला था.
शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “उनके पैर में पट्टी बंधी थी. मुझे पर्सनल अटैक पसंद नहीं हैं, लेकिन उस दिन जो हुआ था. उस बारे में वह बताएंगे. उन्होंने कहा कि मेरे पास वह कागज है. वह उस समय मुख्यमंत्री थीं. उनके डॉक्टरों ने लिखा था कि कोई फ्रैक्चर नहीं है. समय आने पर मैं उन्हें चैलेंज करूंगा तो दिखाऊंगा.
उन्होंने कहा कि सरकार उनके ‘झूठे दावों’ की जांच करेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि फ्रैक्चर या हड्डी खिसकने का कोई सबूत नहीं था। हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह 9 अक्टूबर के बाद अपने आरोपों के बारे में और जानकारी देंगे, क्योंकि नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू है.
