पुलिस ने चार दिन तक की गई तकनीकी जांच के बाद शनिवार देर रात शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया। रविवार शाम उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की गई, लेकिन अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे टीनू भारद्वाज समेत कुछ अन्य युवकों से भी पूछताछ की है।
एजाज ढेबर को भेजे गए धमकी भरे संदेश की कॉपी कुकरेजा को भेजी
पुलिस जांच में एक अहम जानकारी सामने आई है। इससे पहले शोएब के चाचा और पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की धमकी मिली थी। एजाज ढेबर को फोन के साथ मैसेज भी भेजा गया था, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इस मामले में भी विदेशी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस की जांच के अनुसार, एजाज ढेबर को भेजे गए धमकी भरे मैसेज को कॉपी कर उसमें केवल नाम बदलकर आनंद कुकरेजा को भेजा गया था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
