Transfer Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। अधिकारियों को क्षेत्रीय प्रशिक्षण के तहत विभिन्न वन मंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया है।
Transfer Breaking: विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वन मंडल (सरगुजा) में उप वनमंडलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परख सारडा को सुकमा वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
Transfer Breaking: इसी तरह प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर उप वनमंडल (वन मंडल नारायणपुर) में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। वहीं यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
आदेश की कॉपी-


