CG Weather: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़े मानसून के बीच अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
CG Weather: राजधानी रायपुर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 16 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। (CG Weather)
