मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को बी.आर. साव स्कूल एवं तहसील कार्यालय परिसर में 20 छायादार पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में नीम, बादाम, कदम, गुलमोहर और पेंटाफॉर्म सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
कार्यक्रम में संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संस्था का फोकस संख्या से अधिक गुणवत्ता पर है और अब तक लगाए गए लगभग 95 प्रतिशत पौधे वृक्ष का रूप ले चुके हैं, जो अभियान की सफलता का प्रमाण है।
संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि बदलते मौसम चक्र और बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार होने के साथ-साथ संतुलित पर्यावरण के सबसे बड़े संरक्षक हैं।
अभियान के टीम प्रभारी सूरज मंगलानी ने नागरिकों से अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने तथा “हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली” अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, सूरज मंगलानी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, गिरीश सुथार, कोमल चौबे, धीरज जैन, सुनील वाधवानी, अजय चंद्राकर, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रवि साहू, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, धनेश्वर साहू, नितेश लालवानी, ऋतुराज सिंह, विजेंद्र मानिकपुरी, व्यास सिंह, जयकुमार मार्को और आदर्श गुप्ता उपस्थित रहे।
