रायपुर| छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर व मंत्रालय के विधि और विधायी कार्य विभाग में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन दोनों विभागों में सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी। अभ्यर्थी 1 जुलाई से 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को आवेदन भरने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। पाठ्यक्रम और दिशा-निर्देश व्यापमं और सीजीएसएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के
लिए 350 रुपए, ओबीसी के लिए 250 रुपए तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपए निर्धारित किया गया है।
