Cyber Crime: यदि आपके मोबाइल पर भी अचानक कोई ई-चालान भुगतान करने का मैसेज आया है, तो बेहद सावधान हो जाइए. यह आपके बैंक खाते को साफ करने की साइबर अपराधियों की एक सोची-समझी साजिश हो सकती है. बस्तर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी एक संदेश में आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है.
Read Also- छत्तीसगढ़ में माइक्रो ब्रुअरी को हरी झंडी, अब राज्य में तैयार होगी ताजा क्राफ्ट बीयर
परिवहन विभाग की चेतावनी
Cyber Crime: परिवहन विभाग के मुताबिक, आजकल साइबर अपराधी आम नागरिकों को भ्रमित करने के लिए नकली यानी फर्जी ई-चालान लिंक भेज रहे हैं. ये लिंक मुख्य रूप से एसएमएस, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से अज्ञात मोबाइल नंबरों द्वारा भेजे जाते हैं. जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, यह हुबहू असली सरकारी पोर्टल की तरह दिखने वाली एक नकली वेबसाइट पर ले जाता है.
अज्ञात नंबर पर भरोसा न करें-परिवहन विभाग
Cyber Crime: वहाँ नागरिकों को डरा-धमकाकर उनके बैंकिंग और कार्ड विवरण चुराने का प्रयास किया जाता है. विभाग ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए चालान के मैसेज पर भरोसा न करें. चालान का भुगतान हमेशा केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें. किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक करने या कोई अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें.
